📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 04:13:15 AM (IST)
politics

भाजपा लखनऊ महानगर की सभी विधानसभाओं में मतदाता जोड़ो अभियान की कार्यशालाएं संपन्न

🕒 प्रकाशित: 19-11-2026, 08:00 PM
📍 समाचार स्थान: Lucknow, Uttar Pradesh, India
भाजपा लखनऊ महानगर की सभी विधानसभाओं में मतदाता जोड़ो अभियान की कार्यशालाएं संपन्न - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने के लिए महानगर की सभी छह विधानसभाओं में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यशालाओं में पार्टी पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों, विस्तारकों एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने, छूटे हुए मतदाताओं को सूची में शामिल कराने तथा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को दुरुस्त कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
News Image

पश्चिम विधानसभा की कार्यशाला राजाजीपुरम स्थित एसकेडी सभागार में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। उत्तर विधानसभा की कार्यशाला सीतापुर रोड स्थित ब्रज की रसोई सभागार में विधायक डॉ. नीरज बोरा एवं महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित हुई। पूरब विधानसभा में विधायक ओपी श्रीवास्तव एवं महानगर महामंत्री सत्येंद्र सिंह की उपस्थिति में कार्यशाला संपन्न हुई।


मध्य विधानसभा की कार्यशाला हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह एवं महानगर उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित हुई। कैंट विधानसभा की कार्यशाला राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में हुई। सरोजिनी नगर विधानसभा की कार्यशाला विधायक कार्यालय सरोजिनी नगर में प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई।
News Image

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका लोकतांत्रिक अधिकार है। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के लिए जागरूक करें और जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, उनका नाम जुड़वाने में सहयोग करें।


प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। नए मतदाताओं, युवाओं एवं ऐसे नागरिकों तक पहुंच बनाएं जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि महानगर की सभी विधानसभाओं में कार्यशालाओं के माध्यम से मतदाता जोड़ो अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बूथ स्तर पर समन्वय बनाकर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करेंगे। मतदाता सूची का सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण एवं आवश्यक संशोधन प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।