भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तर प्रदेश की 20 नवंबर 2026 को लखनऊ में प्रदेश कार्यशाला विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह लखनऊ में आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला का उद्घाटन प्रातः 11:00 बजे होगा। उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी, प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा तथा प्रदेश सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी की उपस्थिति रहेगी।
कार्यशाला के द्वितीय सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह उपस्थित रहेंगे।
कार्यशाला के समापन सत्र में सायं 5:00 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वे उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें