समारोह की तैयारियां प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता व प्रो. ध्रुव सेन सिंह के संयोजन में चल रही हैं। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने बैठक में सभी समितियों को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय की 106 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप अतिथियों के स्वागत, सभागार व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री और देश के शीर्ष पदों पर आसीन पूर्व विद्यार्थियों व शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति वर्तमान छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ मुख्य दिवस की पूर्व संध्या अर्थात 24 नवंबर, 2026 को अपराह्न 03ः00 बजे से सायं 05ः30 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित मालवीय सभागार में होगा। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में होने वाले इस समारोह में सुप्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका मालिनी अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कवि सम्मेलन के साथ-साथ शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षाविद् एवं पूर्व कुलपतियों में प्रो. पूनम टंडन - पूर्व कुलपति, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, प्रो. मनोज दीक्षित - पूर्व कुलपति, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या, प्रो. अनिल शुक्ल - पूर्व कुलपति, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली, प्रो. डी.पी. तिवारी - पूर्व कुलपति, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज, प्रो. बिंदा प्रसाद मिश्र - पूर्व कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी, प्रो. सी.पी. बर्थवाल - पूर्व कुलपति, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, उत्तराखंड तथा प्रो. बलराज चौहान - पूर्व कुलपति, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, जबलपुर को सम्मानित किया जाएगा।
मीडिया एवं पत्रकारिता जगत के विशिष्ट पूर्व छात्रों में मनीष श्रीवास्तव - संपादक, नवभारत टाइम्स, प्रांशु मिश्रा - संपादक, हिंदुस्तान टाइम्स, आशुतोष शुक्ल - राज्य संपादक, दैनिक जागरण, प्रवीण कुमार - संपादक, टाइम्स ऑफ इंडिया, राजन परिहार - संपादक, अमर उजाला गाजियाबाद तथा भूपेन्द्र कुमार पाण्डे - संपादक, इंडियन एक्सप्रेस को सम्मानित किया जाएगा।
स्थापना दिवस के मुख्य दिवस 25 नवंबर 2026 को सायं 5ः30 बजे से 7ः30 बजे तक मालवीय सभागार में कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में मुख्य समारोह एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस मुख्य समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों के सर्वाेच्च पदों पर आसीन विश्वविद्यालय के 9 प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एवं पूर्व छात्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इनमें ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह - महानिदेशक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ;ब्त्च्थ्द्ध, अनुपम कुमार - संयुक्त सचिव, भारत सरकार, धीरज पान्डे - निदेशक, परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय ;।डक्द्ध, भारत सरकार, प्रो. राहुल पुरवार - आईआईटी बॉम्बे एवं चेयरमैन, इम्यूनोएक्ट, कमाण्डर अरविन्द सिंह - महावीर चक्र विजेता, भारतीय नौसेना, मनीष शुक्ला - मुख्य महाप्रबंधक, ओएनजीसी, न्यायमूर्ति बृजराज सिंह - उच्च न्यायालय, लखनऊ, आनन्द सिंह विशेन - उपाध्यक्ष, अदाणी एंटरप्राइजेज तथा विशाल भारद्वाज - विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन शामिल हैं।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें