📅 शनिवार, 21 नवंबर 2026 🕒 05:45:32 AM (IST)
बॉलीवुड

गुरदासपुर-अमृतसर रोड पर बड़ा हादसा, टक्कर के बाद पलटीं दो कारें; मची अफरा-तफरी

🕒 प्रकाशित: 19-11-2026, 07:10 AM
📍 समाचार स्थान: Amritsar, Punjab, India
गुरदासपुर-अमृतसर रोड पर बड़ा हादसा, टक्कर के बाद पलटीं दो कारें; मची अफरा-तफरी - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें

बटाला (नितिन): शाम समय कस्बा नौशहरा मझा सिंह के पास सड़क किनारे टक्कर के बाद दो कारों के पलटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मौके से मिली जानकारी के अनुसार एक कार गुरदासपुर से अमृतसर जा रही थी कि तभी कस्बा नौशहरा मझा सिंह के पास स्थित एक पैट्रोल पम्प से एक बोलैरो गाड़ी तेल डलवाने के बाद निकली कि इसी दौरान इन दोनों गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई तथा परिणामस्वरूप दोनों गाड़ियां असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गईं।

News Image 1

इस बीच, दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे एम्बुलैंस 108 के कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया और बताया कि इस दुर्घटना में सवारियों का चोटें लगने से बचाव हो गया है। जबकि दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है।
News Image 2
Earth News Network
समाचार अपलोड करने वाले Earth News Network Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।