अमृतसर में बड़ी वारदात: गुरुद्वारा साहिब के बाहर चली गोलियां, सरपंच के बेटे की मौत
📍
समाचार स्थान: India
🔍 फोटो पर क्लिक/टैप करके बड़ा देखें।
अक्षर का आकार बदलें
अमृतसर ( नितिन ): अमृतसर के चाटीविंड पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अधीन आते गांव चीते कलां में उस समय सनसनी फैल गई, जब ताबड़तोड़ गोलियां चलने की घटना हुई। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जो गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहा था। इस घटना के दौरान उसका दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान तीरथ सिंह के तौर पर हुई है, जो आम आदमी पार्टी की नुमाइंदगी करने वाले गांव के सरपंच का बेटा बताया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित परिवार की शिकायत पर मौके पर पहुंची देहात पुलिस ने चाटीविंड पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पता चला है कि तीरथ सिंह अपने दोस्त के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने गया था। जब वे बाहर निकले तो गुरुद्वारे के बाहर खड़े लोगों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से तीरथ सिंह की हालत गंभीर हो गई और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें