📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 04:20:40 AM (IST)
राज्य

Punjab : अमृतसर हाईवे पर दो कारों की भयानक टक्कर, 2 घरों के बुझे चिराग, तीसरा गंभीर जख्मी

🕒 प्रकाशित: 06-11-2026, 01:05 AM
📍 समाचार स्थान: India
Punjab : अमृतसर हाईवे पर दो कारों की भयानक टक्कर, 2 घरों के बुझे चिराग, तीसरा गंभीर जख्मी - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब नितिन : अमृतसर हाईवे रोड पर मक्खू से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुए भीषण सड़क हादसे में मक्खू के दो युवकों की वीरवार को दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी अनुसार स्विफ्ट कार में सवार चार युवक नजदीकी गांव तलवंडी की ओर से हाईवे पर जा रहे थे और इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य कार के साथ उनकी भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि अनमोल चोपड़ा (27) और कुणाल आहूजा (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निखिल नामक युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक मृतक अनमोल चोपड़ा का भाई है, जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित है। इस हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।