📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 04:15:14 AM (IST)
राज्य

पंजाब के अमृतसर में Firing, घर के गेट पर बरसाईं गोलियां, CCTV खंगाल रही पुलिस

🕒 प्रकाशित: 11-10-2026, 03:32 AM
📍 समाचार स्थान: India
पंजाब के अमृतसर में Firing, घर के गेट पर बरसाईं गोलियां, CCTV खंगाल रही पुलिस - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अमृतसर नितिन : सदर पट्टी थाने के तहत भंगाला गांव में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात लोगों ने नंबरदार बोहर सिंह के घर के गेट पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद दोनों हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। परिवार के सदस्य गुरचेत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनके परिवार को फिरौती के लिए लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। परिवार का दावा है कि फोन करने वाला व्यक्ति खुद को ‘मन्ना’ बताता था और उनसे 50 लाख की फिरौती मांगता था। परिवार के सदस्यों के मुताबिक वह पहले से ही इन कॉल्स से परेशान थे और अब घर के गेट पर फायरिंग से डर और बढ़ गया है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर पट्टी थाना चीफ नरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। थाना चीफ नरिंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल और आस-पास के इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।