📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 03:54:57 AM (IST)
राज्य

पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों के DA और कच्चे मुलाजिमों को लेकर फैसले की उम्मीद

🕒 प्रकाशित: 31-10-2026, 05:57 PM
📍 समाचार स्थान: India
पंजाब कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों के DA और कच्चे मुलाजिमों को लेकर फैसले की उम्मीद - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
चंडीगढ़ नितिन : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार, 31 अक्टूबर को पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री के नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में शामिल होने के कारण कैबिनेट बैठक का समय बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली यह बैठक अब दोपहर 12 बजे के बजाय शाम 4:30 बजे होगी। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की ओर से समय में बदलाव को लेकर संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। बैठक का विस्तृत एजेंडा अलग से जारी किया जाएगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और धान की खरीद से जुड़े मुद्दों पर भी संभावित फैसलों को लेकर कर्मचारियों और संबंधित वर्गों की नजरें कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।