📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 03:48:33 AM (IST)
राज्य

Diwali पर कर्मचारियों की मौज! बोनस को लेकर वित्त विभाग का बड़ा फैसला

🕒 प्रकाशित: 22-10-2026, 02:55 PM
📍 समाचार स्थान: India
Diwali पर कर्मचारियों की मौज! बोनस को लेकर वित्त विभाग का बड़ा फैसला - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
चंडीगढ़ नितिन : चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। वित्त विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए पात्र कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देने के आदेश जारी किए हैं। वित्त विभाग की लेखा शाखा ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों को इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी जारी किया है। आदेशों के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन के सभी ग्रुप-C कर्मचारी और ग्रुप-B के गैर-राजपत्रित कर्मचारी बोनस के पात्र होंगे। इसके अलावा, केंद्र सरकार के नियमों के तहत आने वाले सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और केंद्र शासित प्रदेश के पात्र कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। दैनिक वेतन पर काम करने वाले मजदूरों को भी बोनस दिया जाएगा। इस बोनस का लाभ लेने के लिए छह दिन काम करने वाले कर्मचारियों का पिछले तीन वर्षों में कम से कम 240 दिन काम करना जरूरी है। वहीं, सप्ताह में पांच दिन काम करने वाले कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए यह सीमा 206 दिन निर्धारित की गई है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।