📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 04:23:30 AM (IST)
राज्य

दिवाली से पहले केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को स्ट्रीट लाइटों से जगमगा दिया जा रहा है : विधायक डॉ अजय गुप्ता

🕒 प्रकाशित: 19-10-2026, 12:17 AM
📍 समाचार स्थान: India
दिवाली से पहले केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को स्ट्रीट लाइटों से जगमगा दिया जा रहा है : विधायक डॉ अजय गुप्ता - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
विधायक डॉ गुप्ता ने वार्ड नंबर 60 में स्ट्रीट लाइट लगवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन अमृतसर, नितिन : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने वार्ड नंबर 60 के क्षेत्र गली सूरज वाली, गली अंजुमन पार्क, गुजराती बस्ती में नई एलइडी स्ट्रीट लाइट लगवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि दिवाली से पहले केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को स्ट्रीट लाइटो से जगमगा दिया जा रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि वार्ड नंबर 60 के क्षेत्र में पहले नई सीवरेज व्यवस्था डाली गई है। अब इन गलियों को पक्का बनाने के कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं। इससे पहले ही इन गलियों में एलइडी स्ट्रीट लाइटे लगवाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर से लगभग 1100 नई एलइडी स्ट्रीट लाइटे लगवाने के कार्य की मंजूरी दिलवाई गई है। जिसके तहत प्रतिदिन जहां-जहां स्ट्रीट लाइट की कमी है, वहां वहां पर नई लाइटे लगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले मंजूर की गई सभी लाइटों को लगवा दिया जाएगा। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हलके की सभी वार्डो और तीनों पंचायत के क्षेत्र में खराब सीवरेज व्यवस्था को बदला जा रहा है। नई सीवरेज व्यवस्था डालने के बाद गलियों को सीसी फ्लोरिंग और इंटरलॉक टाइलों से पक्का बनाया जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 60 के क्षेत्र के लोगों ने विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग पहले खराब सीवरेज व्यवस्था से समस्याओं का सामना कर रहे थे। अब लगभग 50 साल बाद क्षेत्र में नई सीवरेज व्यवस्था डाली गई है। जिसके लिए विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, रामकुमार, वासु गिल , गौरव मट्टू, रितु महाजन और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।