📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 04:15:12 AM (IST)
न्यूज़

अमृतसर के शहरी विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियों में सीवरेज व्यवस्था डलवाने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन

🕒 प्रकाशित: 01-10-2026, 01:12 AM
📍 समाचार स्थान: India
अमृतसर के शहरी विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियों में सीवरेज व्यवस्था डलवाने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अमृतसर,( नितिन ) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 59 के क्षेत्रगली बदरायो और बिक्रम गली में नई सीवरेज व्यवस्था डालने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि वाॉल्ड सिटी की गलियों में खराब सीवरेज व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब 3 विधायक फंड के तहत वाॉल्ड सिटी की गलियों में नई सीवरेज व्यवस्था डालने विकास कार्य को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था डालने के विकास कार्य तेजी से शुरू करवाए जा रहे हैं। आने वाले 2 महीनो के भीतर यह सभी कार्य पूरे करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था डलवाई जाएगी, उन क्षेत्रों में कंक्रीट से गलियों को पक्का भी करवा दिया जाएगा। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि रंगला पंजाब 3 विधायक फंड की हल्के में 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनसे हल्के की सभी 14 वार्ड और तीन पंचायत में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर से भी लगभग 4 करोड़ रुपयो के विकास कार्यों को मंजूरी ली गई है। ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य प्रगति अधीन है। उन्होंने कहा कि हलके में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज दीपक बग्गा, हैप्पी कुमार, मोना महाजन, रितु महाजन, मैडम राशि, सोनू महाजन, रोहित पहलवान, मोनिका भट्टी, विपिन कुमार, दीपक चड्ढा, प्रदीप कुमार, सुमित कुमार और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।