लखनऊ : थाना आशियाना पुलिस को दो अलग-अलग सूचनाएं प्राप्त हुईं। प्रथम सूचना दिनांक 18.11.2026 को शाम करीब 05:00 बजे सालेहनगर स्थित पानी की टंकी पर एक व्यक्ति के चढ़े होने के संबंध में प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अत्यंत सूझबूझ एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को सकुशल नीचे उतारा गया। पूछताछ में उसकी पहचान उम्र 16 वर्ष, निवासी जनपद नवगांव, असम के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त किशोर विगत 09 दिनों से घर से लापता था तथा परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिलने पर परिजन तत्काल असम से लखनऊ पहुंचे। अपने पुत्र को सकुशल देखकर परिजन भावुक हो गए तथा थाना आशियाना पुलिस की सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात परिजन किशोर को अपने साथ लेकर असम रवाना हुए।
द्वितीय सूचना थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.11.2026 को शाम करीब 07:00 बजे सड़क पर घूमते मिले 10 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर थाने लाया गया। पूछताछ में उसकी पहचान निवासी जनपद बहराइच के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरटी सेट के माध्यम से चार्ली कंट्रोल के जरिए बहराइच कंट्रोल रूम को सूचना दी गई तथा थाना हुजूरपुर से भी संपर्क स्थापित किया गया। सूचना पर बालक के परिजन थाना आशियाना पहुंचे, जहां बालक को सकुशल पाकर भावुक हो गए। परिजनों द्वारा लखनऊ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा बालक को सकुशल अपने साथ लेकर जनपद बहराइच रवाना हुए।
पाठकों की टिप्पणियां (0)
✍️ अपनी टिप्पणी लिखें