📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 03:12:40 AM (IST)
राज्य

Punjab : दिनदहाड़े कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, 5 गिरफ्तार

🕒 प्रकाशित: 30-10-2026, 05:19 PM
📍 समाचार स्थान: India
Punjab : दिनदहाड़े कारोबारी को अगवा करने की कोशिश, 5 गिरफ्तार - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब ( नितिन ) : फरीदकोट जिले के जैतो में दिनदहाड़े एक लेडीज गारमेंट्स कारोबारी को दुकान से जबरन उठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। कारोबारी के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने दो मोटरसाइकिलों पर आए पांच युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच युवकों के अलावा एक महिला और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवकों की पहचान चंबा निवासी आर्यन, पंकज व अनीश तथा चंडीगढ़ निवासी रोबिन व विनित के रूप में हुई है। जैतो निवासी अर्शदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि वह मंडी में ‘पंजाबी फैशन’ नाम से महिलाओं के कपड़ों की दुकान चलाता है। 27 अक्टूबर की शाम करीब 5:45 बजे वह दुकान के गेट पर खड़ा था, तभी दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने धक्का-मुक्की कर उसे दुकान से बाहर खींचा और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और पांचों युवकों को पकड़ लिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान स्नैपचैट के जरिए सुखविंदर कौर से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और वह उससे शादी करना चाहता था। उसने अपने परिवार को भी महिला के बारे में बताया था। आरोप है कि इसी साल मई में संबंध खत्म करने के बाद महिला उससे 10 लाख रुपये मांगने लगी और रकम नहीं देने पर जान से मरवाने की धमकी दी। अर्शदीप ने आरोप लगाया कि सुखविंदर कौर ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसे अगवा कर हत्या करने की साजिश रची। इसके लिए पकड़े गए युवकों के साथ पांच लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पांचों युवकों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साजिश में कथित तौर पर शामिल महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।