📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 04:14:44 AM (IST)
न्यूज़

Aaj Ka Good Luck (28th October 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

🕒 प्रकाशित: 28-10-2026, 11:27 AM
📍 समाचार स्थान: India
Aaj Ka Good Luck (28th October 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
मेष- आज कार्यक्षेत्र में उच्च पद के अधिकारियों के साथ रहकर बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा मिलने के आसार हैं। उपाय- पक्षियों को दाना डालें। वृष- युवा शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही न बरतें। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पेट दर्द होने की संभावना है। उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। मिथुन- दिन की शुरुआत में आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से निजात मिल सकती है। कामकाज में अनचाहे बदलाव आ सकते हैं। उपाय- भगवान से पापों के लिए क्षमा मांगें। कर्क- संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। उपाय- शाम को घर में धूप लगाएं। सिंह- आज चारों तरफ आपके ही काम के चर्चे होंगे। व्यापार की मेहनत की कमाई को किसी शुभ काम में लगाने का प्रयास करेंगे। उपाय- श्री हरि विष्णु के मंदिर जाएं। कन्या- परिवार में सुख-शांति बनाए रखने का प्रयास सफल होगा। सेहत के साथ खिलवाड़ भारी पड़ सकता है। उपाय- राम के नाम का जाप करें। तुला- आज अधूरे काम पूरे होंगे। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मित्रों का साथ मिलेगा। हर किसी को मन की बात कहने से बचें। उपाय- दिन की शुरुआत धर्मग्रंथ पढ़ने से करें। वृश्चिक- आज बिजनेस में ज्यादा आत्मविश्वास काम को खराब कर सकता है, धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में आपके भोलेपन का कोई फायदा उठा सकता है। उपाय- प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। धनु- आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में कम मेहनत से अधिक लाभ होगा लेकिन मेहनत जारी रखें। घर-परिवार में प्रेम बना रहेगा। उपाय- व्यवहार में सकारात्मकता लाएं। मकर- ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे। युवा अपना समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे। उपाय- मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कुंभ- छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। भाई की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। उपाय- झूठ न बोलें। मीन- आज आपके अच्छे काम की वजह से समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। बदलते मौसम की वजह से गला खराब होगा। उपाय- किसी से मजाक न करें।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।