📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 04:20:43 AM (IST)
राज्य

बड़ी खबर: पूर्व कांग्रेस MLA शिरोमणि अकाली दल में हुए शामिल

🕒 प्रकाशित: 25-10-2026, 08:21 PM
📍 समाचार स्थान: India
बड़ी खबर: पूर्व कांग्रेस MLA शिरोमणि अकाली दल में हुए शामिल - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब नितिन : पंजाब की सियासत के जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जलालाबाद से पूर्व कांग्रेस विधायक रमिंदर सिंह आवला शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। उन्हें शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में पार्टी में शामिल करवाया। इसके संबंध में जानकारी देते हुए सुखबीर बादल ने X पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि ''वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जलालाबाद के पूर्व विधायक, रामिंदर सिंह आवला का शिरोमणि अकाली दल में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। जलालाबाद ने मुझे तीन बार सेवा करने का अवसर दिया। यह एक ऐसा निर्वाचन क्षेत्र भी है जिसने अकाली सरकारों के दौरान क्रांतिकारी विकास देखा है।अब आवला के पार्टी में शामिल होने से मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पूरे सीमावर्ती इलाके में शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे, ताकि 2027 में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके।''
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।