📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 04:32:42 AM (IST)
न्यूज़

पंजाब में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, नाके पर खड़ी पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग

🕒 प्रकाशित: 24-10-2026, 04:18 AM
📍 समाचार स्थान: India
पंजाब में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, नाके पर खड़ी पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अमृतसर ( नितिन ): तरनतारन में फतेहाबाद नहर के किनारे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया, जबकि गोली लगने से दूसरा आरोपी घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में विशेष नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान पैदल आ रहे दो संदिग्ध आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें चेतावनी भी दी, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने गोलीबारी जारी रखी। बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली एक आरोपी की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल आरोपी की पहचान गांव ख्वासपुर निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले से जुड़ा हुआ है। फिरौती की रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने एक इमिग्रेशन सेंटर और एक घर समेत तीन स्थानों पर गोलीबारी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।