📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 03:55:57 AM (IST)
न्यूज़

अमृतसर में गनपॉइंट पर कपड़ा व्यापारी से लूट की कोशिश, बैग नहीं दिया तो आरोपियों ने...

🕒 प्रकाशित: 16-10-2026, 01:27 AM
📍 समाचार स्थान: India
अमृतसर में गनपॉइंट पर कपड़ा व्यापारी से लूट की कोशिश, बैग नहीं दिया तो आरोपियों ने... - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
पंजाब नितिन : अमृतसर में सरेआम कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग की खबर सामने आई है। शिवाला इलाके हुई इस वारदात में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को काबू किया है और उनसे पिस्टल व बाईक बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब के पास कपड़ों की दुकान चलाने वाला विशाल भाटिया बुधवार रात को घर लौट रहा था। इस दौरान बाईक सवार आरोपी मौके पर पहुंचे और कारोबारी से गनपॉइंट पर पैसों का बैग छीनने लगे। वहीं जब कारोबारी ने बैग नहीं दिया तो उन्होंने गोली चला दी। इस दौरान गोली विशाल की टांग पर लगी जिसका इलाज चल रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की और 4 आरोपियों को महज 5 घंटों के अंदर काबू कर लिया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व बाईक बरामद की गई है। वहीं मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।