📅 शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 🕒 04:46:09 AM (IST)
राज्य

Amritsar में बड़ी वारदात, स्कॉर्पियो सवार युवक पर 25-30 राउंड फायरिंग

🕒 प्रकाशित: 15-10-2026, 05:50 PM
📍 समाचार स्थान: India
Amritsar में बड़ी वारदात, स्कॉर्पियो सवार युवक पर 25-30 राउंड फायरिंग - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अमृतसर: पंजाब में फायरिंग की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। अमृतसर में स्कॉर्पियों सवार युवक पर फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान युवक की कमर में गोली लगी, जिसके बाद घायल अवस्था में युवक खुद गाड़ी चलाकर अपने घर पहुंचा। युवक के परिवार वाले उसे तुरन्त अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक स्कॉर्पियों में सवार होकर गत 13 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे नया पिंड नहर के पास गुजर रहा था। इसी दौरान कई गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जब युवक ने खुद को बचाते हुए गाड़ी में बैठकर भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए उस करीब 25 से 30 राउंड फायर कर दिए। इस दौरान एक गोली युवक की कमर में गोली लगी। इस मामले में हैप्पी माहल, मन्ना, राजकरण, गुरजीत सिंह खैहरा, करम सिंह और उनके 10 से 12 साथियों पर मारपीट और फायरिंग के आरोप लगे हैं। थाना झंडेर पुलिस नेसभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।