📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 03:55:47 AM (IST)
न्यूज़

त्योहारों पर नई दिल्ली - श्री माता वैष्णो देवी के बीच चलेंगी Special ट्रेनें, जालंधर कैंट व पठानकोट में भी Stoppage

🕒 प्रकाशित: 08-10-2026, 09:11 PM
📍 समाचार स्थान: India
त्योहारों पर नई दिल्ली - श्री माता वैष्णो देवी के बीच चलेंगी Special ट्रेनें, जालंधर कैंट व पठानकोट में भी Stoppage - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
राष्ट्ररीय ( नितिन ) : त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन संख्या 04083/04084 नई दिल्ली - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस को दो-दो फेरों के लिए चलाया जाएगा। ट्रेन के संचालन कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 04083 नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए दिनांक 09 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 14:00 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 03:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04084 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए दिनांक 10 अक्टूबर और 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को सुबह 10:00 बजे कटड़ा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 23:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 655 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसमें यात्रियों की सुविधा हेतु आधुनिक LHB के कुल 22 कोच लगाए गए हैं। यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, धंधारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर रुकेगी।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।