📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 04:36:47 AM (IST)
राज्य

बिक्रम में सर्विस रिवॉल्वर से महिला सिपाही के पति के सिर में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

🕒 प्रकाशित: 06-10-2026, 02:27 PM
📍 समाचार स्थान: India
बिक्रम में सर्विस रिवॉल्वर से महिला सिपाही के पति के सिर में लगी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार के बिक्रम थाना में पदस्थापित 112 टीम की एक महिला सिपाही श्रुति कुमारी के पति राज आर्या की सोमवार यानी 4 अक्टूबर की शाम करीब 6.30 बजे सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बिक्रम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल राज आर्या को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान करीब एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही श्रुति कुमारी अपने पति राज आर्या के साथ बिक्रम स्थित त्रिभुवन लाइब्रेरी के निकट राम विनय शर्मा के मकान में किराये पर रहती थीं। सोमवार की शाम दोनों कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे के अंदर राज आर्या खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। घटना की सूचना पर विक्रम थाने की पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक सरकारी रिवॉल्वर बरामद किया है। कमरे के अंदर चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने कमरे को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर कुछ दिनों से खटास होने की चर्चा थी। हालांकि, गोली कैसे चली और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद, एएसआई गुड़िया कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल पर महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। पुलिस फॉरेंसिक टीम के आने का इंतजार कर रही है। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये जायेंगे। फॉरेंसिक जांच के बाद ही कांड का सही खुलासा हो सकता है। बताया जाता है कि मृतक राज आर्या मूल रूप से भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के रहने वाले थे। महिला सिपाही श्रुति कुमारी पिछले करीब एक वर्ष से बिक्रम में पदस्थापित थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।