📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 02:49:52 AM (IST)
राज्य

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, जियोफाइनेंस ने लॉन्च किया जियोसिल्वर

🕒 प्रकाशित: 30-09-2026, 06:21 PM
📍 समाचार स्थान: India
₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, जियोफाइनेंस ने लॉन्च किया जियोसिल्वर - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
₹10 से ₹1 लाख तक खरीद सकेंगे, साप्ताहिक और मासिक SIP का भी ऑप्शन। डिजिटल चांदी बेचने पर पैसा सीधे बैंक खाते में, चाहें तो सिल्वर कॉइन भी मंगा सकेंगे। मुम्बई : चांदी खरीदने के लिए अब ज्वेलरी शॉप जाने या बड़ी रकम जुटाने की जरूरत नहीं। जियोफाइनेंस ऐप पर जियोसिल्वर लॉन्च हो गया है, जहां ग्राहक सिर्फ ₹10 से 99.9 फीसदी शुद्ध डिजिटल चांदी खरीद सकेंगे। एक ट्रांजैक्शन में ₹10 से ₹1 लाख तक की खरीद की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक ऐप पर खरीदी गई डिजिटल चांदी के बराबर असली चांदी सुरक्षित रखी जाएगी। ऐप पर चांदी की लाइव कीमत दिखेगी। भाव पसंद आया तो खरीदें और जरूरत पड़े तो बेच दें। बिक्री की रकम सीधे बैंक खाते में जाएगी। जो ग्राहक थोड़ा-थोड़ा नियमित निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए साप्ताहिक और मासिक सिल्वर SIP का ऑप्शन भी है। डिजिटल चांदी को सिर्फ ऐप में रखना जरूरी नहीं है। ग्राहक अपनी जमा चांदी को सर्टिफाइड सिल्वर कॉइन में बदल सकेंगे या सीधे फिजिकल सिल्वर कॉइन खरीद सकेंगे। कंपनी के मुताबिक फिजिकल सिल्वर की शुद्धता की जांच एनएबीएल (NABL) से मान्यता प्राप्त लैब में होगी। जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि जियोसिल्वर के जरिए ग्राहकों के लिए चांदी में निवेश को आसान और सुविधाजनक बनाया गया है, ताकि वे बिना स्टोरेज की चिंता के इसे खरीद और बेच सकें। खरीद पर जियोपॉइंट्स भी मिलेंगे, जिन्हें ब्रांड वाउचर, शॉपिंग डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। जियोफाइनेंस ऐप पर डिजिटल गोल्ड पहले से मौजूद है, अब इसमें डिजिटल सिल्वर भी जुड़ गया है। https://youtu.be/InYh75lNIz0?si=Njou8JLhJ6Bfg0Tm
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।