📅 गुरुवार, 19 नवंबर 2026 🕒 04:05:21 AM (IST)
राज्य

पंजाब के कैमिस्टों के लिए बड़ी राहत, ड्रग लाइसैंसों की समय-सीमा 31 दिसम्बर तक बढ़ी

🕒 प्रकाशित: 10-09-2026, 12:05 PM
📍 समाचार स्थान: India
पंजाब के कैमिस्टों के लिए बड़ी राहत, ड्रग लाइसैंसों की समय-सीमा 31 दिसम्बर तक बढ़ी - Photo 1
अक्षर का आकार बदलें
अमृतसर ( नितिन ) : पंजाब के हजारों कैमिस्टों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, पंजाब द्वारा होलसेल और रिटेल ड्रग लाइसैंसों के रिन्यूअल/रिटैंशन से संबंधित पुराने एक्स.एल.एन. पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा में 3 माह की वृद्धि की गई है। अब कैमिस्ट अपने लाइसैंसों से संबंधित रिन्यूअल या रिटैंशन की प्रक्रिया 31 दिसम्बर तक पूरी कर सकेंगे। यह जानकारी पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कैमिस्टों को लाइसैंसों के रिन्यूअल और रिटैंशन के दौरान आ रही समस्याओं को पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन द्वारा लगातार सरकार और संबंधित विभाग के ध्यान में लाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गोयल के नेतृत्व में हाल ही में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह के साथ हुई बैठक के दौरान भी यह मामला विशेष रूप से उठाया गया था। इस बैठक में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।
म
समाचार अपलोड करने वाले मुख्य एडमिन Reporter / News Contributor
हमसे जुड़ें

इस खबर को शेयर करें

पाठकों की टिप्पणियां (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी आप लिखें!

✍️ अपनी टिप्पणी लिखें

टिप्पणी एडमिन की स्वीकृति के बाद प्रकाशित होगी।